International Arya Mahasammelan 2018 - Major Attractions

अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2018 - मुख्य आकर्षण

प्रमुख आकर्षण

 

गौशाला : एक आदर्श वैदिक परम्परा के नगर की संकल्पना जिसमें दुधारु गऊओं की गौशाला होगी।

यज्ञशाला : भव्यसुन्दरआदर्श शिल्प का नमूनाजिसे देखकर मन रोमांच से भर जाए।

लघु गुरुकुल : प्राचीन काल के गुरुकुल के सुन्दर दृश्य की जीवंत झांकी।

पूर्णकालिक यज्ञ : मुख्य यज्ञशाला के अतिरिक्त एक ऐसी यज्ञशाला भी होगी जहां निरन्तर यज्ञ होता रहेगा। आगन्तुक जब चाहें तब जाकर अपने परिवार/मित्रों के साथ यज्ञ कर सकते हैं। महासम्मेलन की वेबसाईट पर अपनी सुविधानुसार समय पर स्थान आरक्षित करवाएं।

ध्यान-योग : प्रतिदिन प्रातः खुले मैदान में योग साधनाप्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाओं का प्रशिक्षण। इसके उपरान्त ध्यान एवं योग साधना कक्षों में समय-समय पर विभिन्न विद्वानों द्वारा चर्चाएं एवं साधनाएं।

सामूहिक यज्ञ प्रदर्शन : इस बार विशेष रूष से विश्व इतिहास में पहली बार 10 à¤¹à¤œà¤¾à¤° बच्चोंयुवाओं एवं आर्यजनों द्वारा एक साथ सामूहिक रूप से एक रूपीय यज्ञ प्रदर्शन कार्यक्रम करने का प्रयास होगा।

आर्य वीर दल शाखा : प्रतिदिन प्रातःकाल आर्य समाज की युवाशक्ति का नयनाभिराम दर्शन।

भव्य व्यायाम कला प्रदर्शन : देश के विभिन्न राज्यों से आर्य वीर दल एवं आर्य वीरांगना दल के चयनित आर्य वीरों/ आर्य वीरांगनाओं द्वारा अद्भुतअदम्य साहस से परिपूर्ण कलाओं का प्रदर्शन। व्यायामभालातलवारबाजीलाठीनानचकजुडोकराटे, आत्म रक्षा तकनीकों आदि का प्रदर्शन। 

मुख्य पंडाल : विश्वभर से पधारे विद्वानों, कार्यकर्ताओं, अधिकारियों एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा राष्ट्र व विश्व के समक्ष मौजूदा समस्याओं के वैदिक समाधान तथा आर्य समाज के विश्व व्यापी संगठन के वर्तमान कार्यों की जानकारी। साथ ही भविष्य के आर्य समाज के नए स्वरुप का प्रस्तुतिकरण।  

अनुषंगी हॉल : मुख्य पंडाल के अतिरिक्त अनेक अलग-अलग हॉल में विभिन्न आयु/भाषा/रुचि वाले आगंतुकों हेतु अलग-अलग विषयों पर विशेष व्याख्यानचर्चाएंशंका समाधानचलचित्र आदि के कार्यक्रम चलते रहेंगें। 

आर्य प्रकाशक हॉल : वैदिक धर्म एवं आर्यसमाज से सम्बन्धित साहित्य प्रकाशित करने वाले विश्वभर के आर्य प्रकाशकों का विराट संगम यहां होगा जिसमें एक लेखक मंच भी होगा जहां नए-नए लेखक एवं प्रकाशक अपनी कृतियों का परिचय देंगे।

विचार टीवी मूवी हॉल : 100 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम हॉल : आर्य समाज के इतिहास की सत्य घटनाओं का रोमांचक नाटिकाओं के माध्यम से प्रदर्शन।

विभिन्न भाषा हॉल : विश्व भर से पधारे विद्वानों द्वारा उनकी स्थानीय भाषाओँ में प्रवचन।

भजनोपदेश हॉल : विश्व भर से पधारे भजनोपदेशकों द्वारा पूर्णकालिक भजन प्रस्तुति।

गुरुकुल हॉल : आर्ष गुरुकुलों की परम्परा एवं संस्कृति प्रदर्शित करते पूर्णकालिक हॉल।

शंका समाधान हॉल : सुयोग्य विद्वानों द्वारा आगंतुकों की शंका का समाधान करने हेतु पूर्णकालिक हॉल।

प्रतियोगिताएं : गुरुकुलों एवं आर्य विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु पूर्णकालिक प्रतियोगिता हॉल।

विश्व आर्य समाज हॉल : विभिन्न देशों से पधारे आर्य जनों द्वारा उनके देशों में चल रही आर्य समाज की गतिविधियों को जानने का स्वर्णिम अवसर।

पर्यावरण एवं यज्ञ विज्ञान हॉल : पर्यावरण एवं यज्ञ के परस्पर वैज्ञानिक सम्बन्ध को दर्शाने हेतु विशेष हॉल।

नुक्कड़ नाटक : समसामयिक विषयों को पर समाज में जागरूकता लाने हेतु खुले मंच पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन।

अन्धविश्वास निवारण हॉल : योग्य जादूगर द्वारा चमत्कारों का भंडाफोड़।   

विश्वमार्यम हॉल : सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आर्य समाज की कार्य एवं गतिविधियों की जानकारी देने हेतु विशेष हॉल।

वैवाहिक परिचय सम्मेलन : महासम्मेलन में एक दिन समस्त आर्यजगत के लिए आर्य परिवारों के विवाह योग्य युवक-युवतियों का वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आप भी अपने विवाह योग्य बच्चों का पंजीकरण वेबसाइट पर कराएं। matrimony.thearyasamaj.org

प्रदर्शनी : आर्यसमाज के इतिहास एवं सिद्धान्तोंसंगठनकर्तव्योंघटनाओं का प्रदर्शन चित्र दीर्घा के माध्यम से होगा। 

लेजर शो : महासम्मेलन के एक दिन सायंकाल महर्षि दयानन्दआर्यसमाजइतिहासवर्तमानभविष्य की संकल्पना लिए एक अद्भुत प्रेरक कार्यक्रम जो चमकेगा सितारों के बीच आकाशवाणी की तरह।

सुन्दर सजावट : पूरे महासम्मेलन स्थल के विभिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न प्रकार की सुन्दर यादगार रखने लायक सजावट की जाएगी।

विभिन्न सांस्कृतिक विरासतों का प्रदर्शन : महासम्मेलन के अवसर पर विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों से पधारे आर्य कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासतों का दर्शनीय प्रदर्शन।

साहित्य बाजार : विश्वभर के वैदिक साहित्य के प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित वैदिक साहित्य तथा प्रचार सामग्री के क्रय की सुविधा रहेगी। पुस्तकों पर 10% की अनिवार्य छूट दी जाएगी।

रिकॉर्डिंग स्टूडियो : विश्व के कोने कोने से पधारे विद्वानों, भजनोपदेशकों एवं कार्यकर्ताओं के विडियो रिकॉर्ड करने की महासम्मेलन स्थल पर ऑडियो - वीडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो।   

स्मारिका : à¤à¤• भव्य स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा जिसमें सुन्दरप्रेरणास्पद लेखकविताएं एवं रचनाओं के साथ-साथ विभिन्न आर्य संस्थाओंसहयोगी संगठनोंशुभचिन्तकों के आशीर्वादशुभकामना सन्देश भी प्रकाशित किए जाएंगे। यदि आप अपने परिवारी जनोंप्रियजनों की स्मृति में सन्देश प्रकाशित कराना चाहें तो करा सकते हैं। अपेक्षित शुल्क राशि देय होगी।